मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे महावीर मंदिर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे महावीर मंदिर

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार के मंत्री नितिन नबीन सोमवार को पटना स्टेशन के समीप स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे।

नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पटना स्थित नबीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे और यहां अपने पिताजी, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव, कस्बे में विकास भी पहुंचा और भाजपा का विस्तार हुआ। आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई है।"

उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे भाजपा और एनडीए ने विकास के जरिए छुआ नहीं है।

हमारे पूर्वजों ने जिस तरह अंत्योदय के विचार को अपनाया, उस अंत्योदय को अटल बिहारी वाजपेयी ने और अब उस संकल्प को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे आज पिताजी को श्रद्धांजलि देने और महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। भविष्य में पिताजी के सम्मान को और बढ़ाने का काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव ने जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें