मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

पानी की किल्लत के खिलाफ भाजपा का मटका फोड़ प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली में पानी की किल्लत के विरोध में भाजपा पूरी दिल्ली में मटका फोड़ प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को दिल्ली के गीता कालोनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कार्यकर्ताओं के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्ली में पैदा हुए जल संकट पर भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी भी की।भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में पानी की चोरी हो रही है और उसकी कालाबाजारी की जा रही है। यह सब दिल्ली की आम आदमी पार्टी के विधायक कर रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार बेवजह दूसरे राज्यों पर अपनी नाकामी का ठीकरा फोड़ रही है जबकि उनके विधायक पानी की चोरी करवा रहे हैं और उसकी कालाबाजारी करवा रहे हैं।सचदेवा ने कहा ''दिल्ली में पानी की लीकेज को रोकने का काम नहीं किया जा रहा है। उनके मंत्री और विधायक पानी की चोरी और कालाबाजारी में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस चोरी और कालाबाजारी के साथ-साथ पानी की लीकेज को रोक दिया जाता है तो दिल्ली में पानी की कमी नहीं रहेगी, लेकिन सरकार इस तरफ काम करने की बजाय सिर्फ राजनीति कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें