मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र -एसडीएम-एसडीओ पर रोहिणी के पक्ष में काम करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र   -एसडीएम-एसडीओ पर रोहिणी के पक्ष में काम करने का आरोप

बीजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

-एसडीएम-एसडीओ पर रोहिणी के पक्ष में काम करने का आरोप

पटना।भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई एक बार फिर चुनाव आयोग पहुंची है। बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दो अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। बीजेपी का आरोप है कि सारण के दो अधिकारी आरजेडी और उसके प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहे हैं। आरोप है कि सोनपुर के एसडीपीओ और एसडीएम सुरक्षा बलों की तैनाती में पक्षपात कर रहे हैं।बीजेपी की बिहार इकाई ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और सारण के जिला निर्वाची पदाधिकारी से इसकी शिकायत की है। आरोप लगाया गया है कि उक्त दोनों अधिकारी आरजेडी के पक्ष में काम कर रहे हैं। आरजेडी के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं की धमकी के बाद दो अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रोहिणी आचार्य को 21 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा मुहैया कराई गई। रोहिणी न तो कोई जनप्रतिनिधि हैं और ना ही सारण लोकसभा सीट से आधिकारिक तौर पर उन्हें उम्मीदवार ही घोषित किया गया है।बिहार बीजेपी के न्यायिक मामले और चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रमुख और उप प्रमुख ने यह शिकायत दर्ज कराई है और चुनाव आयोग से पक्षपात करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य सारण में लोकसभा उम्मीदवार के रूप में रोड शो और जनसभाएं कर रही हैं हालांकि आरजेडी की तरफ से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा अबतक नहीं की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें