मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ में कांग्रेस व आआपा को झटका, भाजपा की हरप्रीत कौर बनी मेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंडीगढ़ में कांग्रेस व आआपा को झटका, भाजपा की हरप्रीत कौर बनी मेयर

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हो गया। पूर्ण बहुमत के बावजूद यहां मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन हार गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत गईं। यहां भाजपा की हरप्रीत कौर ने कांग्रेस व आआपा गठबंधन प्रत्याशी प्रेम लता को दो वोट से हराया।दिल्ली चुनाव से पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इस हार काे कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 36 वोट हैं। जिनमें 35 पार्षद जनता ने चुने हैं। यहां एक वोट सांसद का भी है। इस समीकरण के अनुसार जीत के लिए 19 वोट की जरूरत थी। निगम में इस समय भारतीय जनता पार्टी के 16, आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं।गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व न्यायाधीश जयश्री ठाकुर की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी रमणीक सिंह बेदी ने मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। सबसे पहले चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने अपना वोट डाला। इसके बाद अन्य पार्षदों ने मत डालें। यहां भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी प्रेम लता को 17 वोट मिले। सदन में बहुमत न होने के बावजूद भाजपा को क्रास वोटिंग का लाभ मिला और भाजपा अपना मेयर बनाने में कामयाब हो गई।इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर पद के चुनाव भाजपा की बिमला दुबे को 17 तो आआपा व कांग्रेस गठबंधन के जसबीर सिंह बंटी को 19 वोट मिले। इसी प्रकार डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के लखवीर सिंह बिल्लू को 17 तो कांग्रेस व आआपा गठबंधन की तरुणा मेहता को 19 वोट मिले। चुनाव अधिकारी रमणीक सिंह मेयर पद के लिए भाजपा की हरप्रीत कौर बबला, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस व आआपा गठबंधन के जसबीर सिंह बंटी तथा डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता को विजयी घोषित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें