मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

सीट शेयरिंग के बाद 40 सीट जीतने की रणनीति पर करेंगे काम : सम्राट चौधरी -पटना पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर किया हमला, पारस के इस्तीफा पर साधी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीट शेयरिंग के बाद 40 सीट जीतने की रणनीति पर करेंगे काम : सम्राट चौधरी -पटना पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर किया हमला, पारस के इस्तीफा पर साधी चुप्पी

सीट शेयरिंग के बाद 40 सीट जीतने की रणनीति पर करेंगे काम : सम्राट चौधरी

-पटना पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने महागठबंधन पर किया हमला, पारस के इस्तीफा पर साधी चुप्पी

पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, यह चुनाव सात चरणों में किया जाएगा। इन सबके बीच एनडीए गठबंधन में सीट का बंटवारा हो गया है। उधर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के किस सीट पर कौन कंडिडेट होगा, इसके लिए अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी आज दिल्ली से पटना पहुंचे के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नया दावा कर दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग हो गई है निश्चित तौर पर सभी सीटों पर इस बार एनडीए के उम्मीदवार ही चुनाव जीतेंगे। उन्होंने दावा ठोकते हुए कहा कि बिहार की जनता इस बार 40 में से 40 सीट एनडीए गठबंधन को देने का काम करेगी। वहीं महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वो कब सीट का बंटवारा करेंगे या क्या करेगा इसके बारे में हम नहीं जानते लेकिन हम इतना जरूर जानते हैं कि वह मैदान में किसी उम्मीदवार को कहीं से भी उतार दें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है। सम्राट ने आगे कहा की एनडीए ने सीट शेयरिंग कर ली है। इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार में 40 में से 40 सीट एनडीए गठबंधन इस बार जीतने का काम करेगी। महागठबंधन किसी भी तरह के उम्मीदवार को मैदान उतारेगी तो भी एनडीए गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के इस्तीफा देने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने चुप्पी साध लिया और इस पर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया। बता दें कि आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पारस ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी देश के बड़े नेता हैं लेकिन पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। इसलिए वो केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें