मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा कमाल की वाशिंग मशीन, पाप धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया : चम्पाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा कमाल की वाशिंग मशीन, पाप धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया : चम्पाई सोरेन

भाजपा कमाल की वाशिंग मशीन, पाप धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया : चम्पाई सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने बुधवार को एक्स पर एक खबर के हवाले से कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे 25 नेता भाजपा में शामिल हुए और चमत्कार देखिए, उनमें से 23 को तत्काल राहत मिल गई। चम्पाई ने कहा कि वाकई भाजपा कमाल की वाशिंग मशीन है, जिसने भ्रष्टाचार के आरोपों एवं पापों को धोने में गंगा मइया को भी पीछे छोड़ दिया है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 2014 के बाद से भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करने वाले 25 प्रमुख नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। इन आरोपित नेताओं में से 10 कांग्रेस से हैं जबकि राकांपा और शिवसेना से चार-चार नेता हैं। टीएमसी के तीन नेता हैं। टीडीपी के दो और एसपी और वाईएसआरसीपी से एक-एक नेता हैं। इनमें से 23 को तत्काल राहत मिल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें