मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में एक बार फिर से कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में एक बार फिर से कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से मिला नोटों का पहाड़ : बाबूलाल मरांडी

रांची । राज्य सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के

यहां से ईडी ने सोमवार को लगभग 25 करोड़ रुपये बरामद किए हैं। इस पर भाजपा

के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि दो

दिन पहले प्रधानमंत्री झामुमो-कांग्रेस के जिस लूट मॉडल की बात कर रहे थे,

उसे इस रुपये ने सत्यापित कर दिया है। साथ ही कहा कि झारखंड में फिर से एक

बार कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान से नोटों का पहाड़ मिला है।

मरांडी

ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री के करीबियों के घर से बड़ी मात्रा में

भ्रष्टाचार का धन छापेमारी में पकड़ा गया है। ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग की

दुहाई देने वाली झामुमो-कांग्रेस जनता के सामने अब कौन सा नया बहाना

बनाएंगी? धीरज साहू से लेकर आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा से लेकर पूजा सिंघल

तक के ठिकानों से जिस प्रकार अथाह काले धन बरामद हुए हैं, उससे पिछले पांच

सालों के दौरान राज्य सरकार द्वारा की गई संगठित लूट जगजाहिर हो चुकी है।

बाबूलाल

के मुताबिक, लगता है कि कल्पना सोरेन अब घड़ियाली आंसू बहाना बंद करेंगी।

यह कहना भी बंद कर देंगी कि हेमंत सोरेन का अपराध क्या है। इन सभी पैसों का

दुरुपयोग कर आम चुनाव को प्रभावित करने की प्रबल संभावना है। केंद्रीय

निर्वाचन आयोग अविलंब सभी राज्यों के महाभ्रष्ट मंत्रियों के ठिकानों पर

छापेमारी कर चुनाव में काले धन का दुरुपयोग रोके और कठोर कार्रवाई करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें