मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियो से रोजगार छीनने जेम पोर्टल शुरू किया : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर, । भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ियों से रोजगार छीनने के लिये

जेम पोर्टल से खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार

विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बुधवार काे बयान जारी कर कहा कि

कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राज्य के छोटे उद्योगों व्यापारियों और कुटीर

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये सीएसआईडीसी के माध्यम से रेट कॉन्ट्रैक्ट

निर्धारित कर सरकारी खरीद करने का निर्णय लिया था । इससे राज्य के स्थानीय

व्यवसायियों, युवाओं को रोजगार मिलता था।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि

छत्तीसगढ़ का गुजरातीफिकेशन करने की तैयारी जैम पोर्टल है। भाजपा सरकार ने

गुजराती व्यापारियों और प्रदेश के बाहर के भाजपाईयों को सरकारी सप्लाई में

काम देने के उद्देश्य से जेम पोर्टल से खरीद शुरू करने का निर्णय लिया है।

देश भर में जेम पोर्टल से सर्वाधिक सप्लाई गुजरात के व्यापारी करते है यह

निर्णय केन्द्र के दबाव में लिया गया है। इससे छत्तीसगढ़ियों को नुकसान

होगा।

उन्हाेंने कहा कि सरकार गलत बयानी कर रही है कि सीएसआईडीसी के रेट

कांट्रैक्ट के माध्यम से सप्लाई में भ्रष्टाचार होता था ।जबकि यह पूरी तरह

पारदर्शी व्यवस्था थी तथा इसमें राज्य के व्यवसायियों को संरक्षण मिलता

था। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि वह बताये सीएसआईडीसी के रेट

कॉन्ट्रैक्ट में कैसे भ्रष्टाचार होता था। स्थानीय बेरोजगारों का रोजगार

छीनने के लिये तथा मोटा कमीशन वसूल करने के लिये सरकार ने जेम पोर्टल

व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें