लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की

लक्ष्मीकांत वाजपेयी बनाए गए झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी, दीपक प्रकाश और आशा लकड़ा को भी मिली जिम्मेदारी
रांची । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। झारखंड बीजेपी प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात है कि झारखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को बिहार लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। वह पहले से पश्चिम बंगाल की प्रदेश भाजपा सह प्रभारी भी हैं। विदित हो कि इस बार भाजपा ने सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा किया है। इसके लिए पार्टी तमाम समीकरण बिठाने में जुटी हुई है।





