भाजपा ने आज जारी की 111 उम्मीदवारों की पांचवी सूची

नई दिल्ली । भाजपा ने आज लोकसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की है । पांचवी सूची में बिहार के सभी 17 उम्मीदवारों के साथ झारखंड के बचे तीन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं । इस सूची में मेरठ से रामायण धारावाहिक में राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल, मंडी से कंगना रनौत सहित कांग्रेस से आज ही भाजपा में शामिल होने वाले नवीन जिंदल का नाम शामिल हैं ।





