भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी 4 नाम

राज्यसभा चुनाव 2024 : भाजपा प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी 4 नाम
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान होना है। भाजपा से समीर उरांव और कांग्रेस से धीरज प्रसाद साहू का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राज्यसभा चुनाव में भाजपा की ओर से कौन प्रत्याशी हो सकते है इस पर रविवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश चुनाव समिति के समक्ष चार नाम सामने आए हैं जिसमें सबसे पहला नाम समीर उरांव का है जबकि दूसरा नाम आशा लकड़ा, तीसरा नाम अरुण उरांव का और चौथा नाम जेबी तुबिद का सामने आया है। इन चार नामों को प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दी है।
प्रदेश चुनाव समिति की यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में की गई जिसमें प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, दीपक प्रकाश, नीलकंठ सिंह मुंडा, केदार हाजरा, बालमुकुंद सहाय, आदित्य साहू, संजय सेठ, रविंद्र राय, विद्युत वरण महतो, आरती सिंह शामिल हुए।





