मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी : मंगल पांडेय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी : मंगल पांडेय

कोडरमा। भाजपा कोडरमा विधानसभा की प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने गुरुवार को नामांकन किया। इसके पश्चात बोना काली हरि सभा मैदान में नामांकन सभा हुई। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल कोडरमा जिला प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद उपस्थित हुए।सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी तथा संचालन महामंत्री विजय यादव एवं शिवेन्द्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। मंगल पाण्डेय ने हेमन्त सोरेन की भ्रष्टाचार में लिप्त निकम्मी सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी और भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव को यहां की जनता तीसरी बार जितायेगी।मनोज सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन की लुटेरी सरकार है वह सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। कमिशन का खेल उनके मंत्री एवं उनके पीए के यहां करोड़ों रुपए निकलते हैं। कोडरमा में ढिबरा, पत्थर, माईका उद्योग को हेमन्त सोरेन सरकार बर्बाद करने का कार्य किया है। हमारी सरकार बनेगी और कोडरमा में चहुंमुखी विकास करेंगे। महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने कहा कि नीरा यादव आपके अपने घर की बहू बहन बेटी है जीवन भर आपका साथ निभाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें