मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीन दिवसीय शिविर का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, तीन दिवसीय शिविर का करेंगे उद्घाटन

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार काे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मैनपाट में आज से तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो रही है, जिसका शुभारंभ जेपी नड्डा करेंगे।सड़क मार्ग से मैनपाट पहुंचने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पाैधारोपण करेंगे। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ होगा। आयोजन में शामिल होने बाकी सांसद और विधायकों को सुबह ही आरक्षित बसों से रवाना कर दिया गया था।उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी की तीन दिवसीय चिंतन और प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा सोमवार को होगा। शिविर 7 से 9 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पार्टी के सभी 54 विधायक और सांसद शामिल होंगे। शिविर के दौरान कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें