मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अपनी कर्मस्थली पटना, रोड शो शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे अपनी कर्मस्थली पटना, रोड शो शुरू

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार अपनी कर्मस्थली पटना पहुंचे। उसके बाद उनका रोड शो शुरू हो गया।

पटना हवाई अड्डा पहुंचने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद, जब वे हवाई अड्डा से बाहर निकले, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इसके बाद नितिन नबीन एक खुले वाहन पर सवार हुए और उनका रोड शो शुरू हुआ। जिस वाहन पर वे सवार थे, उस पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की भी मौजूदगी रही।

इस रोड शो में भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन नबीन के समर्थन में जमकर नारे लगाए जा रहे हैं। इस रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा आम लोग शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मीडिया से कहा, "आज का यह दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ा है और देश व बिहार के नौजवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। आज बिहार के लिए बड़ा दिन है। बिहार में कार्यकारी अध्यक्ष के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह है और पार्टी इसे ऐतिहासिक रूप देने के लिए पूरी ताकत से जुटी हुई है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और फिर बेली रोड होते हुए उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे आयकर गोलंबर में जेपी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिलर स्कूल के मैदान में पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। नितिन नबीन के रोड शो को लेकर पटना में यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें