मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता की आत्महत्या,धर्मांतरण के लिए दबाव और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में युवती गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंगेली/रायपुर,

1 मार्च । भाजपा नेता की आत्महत्या,धर्मांतरण के लिए दबाव और

ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में मुंगेली जिले की लोरमी के वनग्राम जमुनाही की

एक युवती को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता शैलेंद्र

जायसवाल( 44 ) का शव 15 जुलाई 2023 को उसके कियोस्क सेंटर से आधे किलोमीटर

दूर खेत के बीच में बिजली के खंभे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी।

लोरमी

की एस डी ओ पी माधुरी धीरही ने मीडिया को जानकारी दी है कि मृतक के सुसाइड

नोट की जांच एवं परीक्षण के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की

जांच में मृतक भाजपा नेता के द्वारा लिखे गए 6 अलग-अलग सुसाइड नोट उसके

कियोस्क सेंटर से बरामद किया गया था । सुसाइट नोट में भाजपा नेता ने सोनिया

लकड़ा नाम की युवती पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप की

बात का जिक्र सुसाइड नोट में किया है। भाजपा नेता ने युवती पर ब्लैकमेल

करने का भी आरोप लगाया था। मृतक ने लिखा कि उसने 20 हजार रुपये युवती को दे

भी दिया है,बावजूद उसके उसे लगातार परेशान किया जा रहा है।

सात

माह की जांच पड़ताल और हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने

आरोपित युवती सोनिया लकड़ा को लोरमी के ही पुराने बस स्टैंड के पास स्थित

घर से गिरफ्तार कर लिया है।उसके खिलाफ पैसों की उगाही और धर्मांतरण के

मामले में धारा 306 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें