मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर के गांव में प्रज्ञा केंद्र संचालक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमशेदपुर के गांव में प्रज्ञा केंद्र संचालक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उलदा पंचायत के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई।

इस वारदात को लेकर स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हैं। पुतरू गांव निवासी तारापद महतो पिछले करीब दो वर्षों से खड़िया कॉलोनी में सीएससी (प्रज्ञा) केंद्र का संचालन कर रहे थे। सोमवार को झारखंड के क्षेत्रीय त्योहार टुसू के कारण केंद्र में दिनभर चहल-पहल रही। रात करीब आठ बजे तक बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं ऑनलाइन पैसे की निकासी और अन्य डिजिटल सेवाओं के लिए केंद्र पर मौजूद थीं।

इसी दौरान बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों अपराधी सीधे केंद्र के अंदर गए और तारापद महतो से उनका नाम-पता पूछा। जैसे ही पुष्टि हुई कि वही तारापद महतो हैं, अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

दो गोलियां लगते ही तारापद महतो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।

अचानक हुई गोलीबारी से केंद्र में मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से टाटा की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तारापद महतो को अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गालुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि तारापद महतो के गांव में जमीन को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी थीं। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। वह उलदा पंचायत की उपमुखिया आशारानी महतो के पति थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें