मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन

नई दिल्ली। पंजाब में पेपर लीक के मामलों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पंजाब के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "पंजाब में केजरीवाल सरकार शिक्षा क्रांति नहीं चला रही, पेपर लीक क्रांति चला रही है। पहले 12वीं के छात्रों का अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ, फिर पंजाब स्टेट सेलेक्शन बोर्ड की फार्मासिस्ट परीक्षा का पेपर लीक हुआ। एक तरफ केजरीवाल दिल्ली आकर प्रदर्शन करते हैं, दूसरी तरफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश और दिल्ली में शांति बनाए रखने के लिए इस्तीफा दे दिया।

इसके बावजूद पंजाब के शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं, यह बड़ा सवाल है।"

भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आईएएनएस से कहा, "2024 में लोकसभा में इस बिल को संशोधन के लिए लाया गया था। विपक्ष ने बदलाव मांगे, लेकिन इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए सख्त सजा का प्रस्ताव रखा है।

अब जुर्माना और जेल दोनों अधिक होगा, लेकिन राहुल गांधी के मुंह से इस पर एक शब्द नहीं निकला। विपक्ष ने बिल पर चर्चा ही नहीं की।"

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "पंजाब में फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। लेकिन आम आदमी पार्टी दोहरा रवैया अपना रही है।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सख्त कानून लाकर पेपर लीक विरोधी कानून में संशोधन किया, सजा बढ़ाई और जल्दी सुनवाई का प्रावधान किया, तो उन्होंने सदन की कार्यवाही का समर्थन करने की बजाय उसे बाधित किया।"

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "आम आदमी पार्टी की सरकार 2022 से सत्ता में है। पिछले चार साल में पंजाब में 6 से ज्यादा बार पेपर में गड़बड़ी या पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं।

वहां के छात्र बहुत परेशान हैं, लेकिन सरकार जिम्मेदारी लेने से इनकार कर रही है। वो कहती है ऐसा कुछ हुआ ही नहीं।"

भाजपा के महासचिव विष्णु मित्तल ने कहा, "अरविंद केजरीवाल राजनीति में दोहरा रवैया अपनाते हैं। पंजाब में हर साल पेपर लीक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2023 का वीडियो भी है जिसमें उन्होंने खुद कहा था कि वहां पेपर लीक हुआ था और कार्रवाई हो रही है। इसलिए वहां के शिक्षा मंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए।

आज हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं कि अगर अरविंद केजरीवाल सच में युवाओं के साथ हैं, जैसा वह देश की बात करते समय कहते हैं, तो उन्हें पंजाब के युवाओं के लिए भी आवाज उठानी चाहिए।"

दिल्ली भाजपा की महासचिव योगिता सिंह ने कहा, "जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार में किया तो उन्होंने भी सैकड़ों घोटाले किए।

उनके शिक्षा मंत्री जेल में भी रहे। आज मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछना चाहती हूं कि आप वहां के युवाओं के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं। ये पंजाब के युवाओं के भविष्य का सवाल है। हम पंजाब के युवाओं के साथ खड़े हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें