गांधी मैदान से तेज प्रताप यादव ने भरी हुंकार, कहा- भाजपा को भगाना नहीं खदेड़ना है

गांधी मैदान से तेज प्रताप यादव ने भरी हुंकार, कहा-
भाजपा को भगाना नहीं खदेड़ना है
पटना। गांधी मैदान में आज महागठबंधन की जनविश्वास महारैली का आयोजन किया गया है। महारैली में आज राजद सुप्रीमो लालू यादव जनता को संबोधित करेंगे। वहीं इस जनविश्वास रैली में लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने हुंकार भरी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को देश से भगाना नहीं है खदेड़ना है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लालू यादव की रैली से डरे हुए हैं। पीएम मोदी लालू यादव द्वारा किए जाने वाले संबोधन को लेकर डरे हुए हैं।तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को अनमोल रत्न बताते हुए कहा कि, आज यह महारैली नहीं बल्कि बहुत बड़ा पर्व का आयोजन किया गया है। तेज प्रताप ने कहा कि हमारे पास एक अनमोल रत्न है जो तेजस्वी यादव हैं। तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में जो काम किया वह 17 सालों में पलटूराम नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि हम सब लालू यादव के विचार धारा पर चलने वाले हैं। केंद्र सरकार को हम सिर्फ भगाएंगे नहीं बल्कि खदेड़ देंगे। साथ तेज प्रताप ने कहा कि आज की रैली से हम हुकांर भर रहे हैं। हम संविधान को मिटाने वालों को मिटा देंगे। साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि जो भी नेता इंडिया गठबंधन को छोड़ कर गया है वह बाद में पछताएंगे। तेज प्रताप ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख, ईशाई आपस में सब भाई भाई। वहीं इस दौरान मंच पर पूरा लालू परिवार मौजूद है। वहीं आज के कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अखिलेश यादव जनता को संबोधित करेंगे। पटना के गांधी मैदान में आज भारी संख्या में राजद समर्थक मौजूद हैं।





