मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर, तैयारियाें काे लेकर बैठक आज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर, तैयारियाें काे लेकर बैठक आज

कोरबा/जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आगामी 22 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिले में जे.पी. नड्डा के प्रस्तावित दौरे और आमसभा को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज रविवार काे जिला भाजपा कार्यालय, जांजगीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े करेंगे।बैठक आज शाम 4 बजे जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी, जिसमें 22 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की जांजगीर-चांपा जिले में होने वाली बड़ी आमसभा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। इस दौरान आमसभा के आयोजन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, भीड़ प्रबंधन, प्रचार-प्रसार, मंच व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वे जांजगीर-चांपा जिले में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस आमसभा को पार्टी संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिले के सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवं सक्रिय सदस्यों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें