मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने जारी किया उम्मीदवारों की आठवीं सूची, हंसराज हंस को पंजाब से दिया टिकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा ने जारी किया उम्मीदवारों की आठवीं सूची, हंसराज हंस को पंजाब से दिया टिकट

भाजपा ने जारी किया उम्मीदवारों की आठवीं सूची, हंसराज हंस को पंजाब से दिया टिकट

नई दिल्ली ।भाजपा ने आज तीन राज्यों के 11 उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की जिसमें उड़ीसा से 3, पंजाब से 6 एवं पश्चिम बंगाल से 2 उम्मीदवार है। इसमें हंसराज हंस दिल्ली से सांसद चुने गए थे लेकिन इस बार पार्टी ने दिल्ली से उन्हें टिकट नहीं देने का फैसला किया अब उन्हें पंजाब से टिकट मिला है।बीजेपी ने पंजाब की फरीदकोट सीट से हंसराज हंस को टिकट दिया है। दिल्ली से मौजूदा सांसद का बीजेपी ने टिकट काट दिया था। अब उन्हें दिल्ली की जगह पंजाब की सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से पिछले लोकसभा चुनाव में हंसराज हंस ने जीत हासिल की थी। इस बार दिल्ली में पार्टी ने उनका टिकट काटकर योगेन्द्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया।पंजाब में लोकसभा की दस सीटें हैं बीजेपी ने 9 सीटों उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बीजेपी के लिस्ट की खास बात ये है कि सनी देओल का टिकट इस बार कट गया है।गुरुदासपुर सीट से उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इस बार बीजेपी ने यहां से दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से टिकट दिया गया है।वहीं हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर पर बीजेपी ने पटियाला सीट से टिकट दिया है।

-किस सीट से किसे बनाया उम्मीदवार

पंजाब-

गुरुदासपुर- दिनेश सिंह बब्बू

अमृतसर- तरणजीत सिंह संधू

जालंधर- सुशील कुमार रिंकू

लुधियाना- रवनीत सिंह बिट्टू

फरीदकोट- हंस राज हंस

पटियाला- परनीत कौर

उड़ीसा :

जाजपुर- डॉ. रविंद्र नारायण बेहरा

कंधमाल- सुकांत कुमार पाणिग्रही

कटक- भर्तृहरि महताब

पश्चिम बंगाल:

झारग्राम- डॉ. प्रणव टुडू

बीरभूम- देवाशीष धर, आइपीएस

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें