मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

सरफराज खान पर कांग्रेस प्रवक्ता की विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा का पलटवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरफराज खान पर कांग्रेस प्रवक्ता की विवादास्पद टिप्पणी के बाद भाजपा का पलटवार

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ए टीम के खिलाफ 2 प्रथम श्रेणी मैचों के लिए मंगलवार को बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कप्तानी में 15 सदस्यीय भारत ए टीम का ऐलान किया था। भारतीय टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान को जगह नहीं दी गई। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने इसे लेकर विवादास्पद टिप्पणी की थी।

शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "क्या सरफराज खान को उसके उपनाम की वजह से टीम में जगह नहीं दी गई? सिर्फ पूछ रही हूं। इस मुद्दे पर गौतम गंभीर का स्टैंड होगा, ये भी हम जानते हैं।"

अपने पोस्ट के माध्यम से शमा ने कहीं न कहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है।

शमा मोहम्मद के पोस्ट की भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आलोचना की है। पूनावाला ने एक्स पर लिखा, "यह महिला और उनकी पार्टी बीमार हैं। रोहित शर्मा को मोटा कहने के बाद, अब वह और उनकी पार्टी हमारी क्रिकेट टीम को भी सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहती हैं। देश का बंटवारा करके मन नहीं भरा क्या? उसी टीम में मोहम्मद सिराज और खलील अहमद खेलेंगे। भारत को सांप्रदायिक और जातिगत आधार पर बांटना बंद करो।"

शमा को इससे पहले मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मोटा खिलाड़ी और सबसे बेकार कप्तान कहने पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

सरफराज ने आखिरी बार भारत 'ए' के ​​लिए कैंटरबरी में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेला था, जहां उन्होंने 92 रनों की शानदार पारी खेलकर सबको प्रभावित किया था। 27 वर्षीय यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहा है। पिछले पांच सालों में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका औसत 110.47 रहा है, जिसमें पांच अर्धशतक और 10 शतक शामिल हैं, और उन्होंने 2,541 रन बनाए हैं। भारत के लिए आखिरी बार पिछले साल नवंबर में वह खेले थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में सरफराज ने शतक लगाया था।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इंडिया ए टीम में सरफराज खान को जगह न दिए जाने की वजह इंजरी को बताया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें