मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर, 45 सीटों पर आगे, केजरीवाल फिलहाल पिछड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा बड़ी जीत की ओर, 45 सीटों पर आगे, केजरीवाल फिलहाल पिछड़े

नई दिल्ली। सत्तर सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का इस बार का चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आआपा) के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मतगणना के अब तक के रुझानों में आआपा को पीछे धकेलता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के सुबह 11.30 बजे तक के मतगणना रुझानों में भाजपा 41 और आआपा 29 सीटों पर आगे है।आयोग के अनुसार, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्र 18174, कालकाजी से भाजपा के रमेश विधूड़ी 1635, मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय 3362 मतों से आगे हैं। यहां यह दिलचस्प है कि कालकाजी से दिल्ली की मुख्यमंत्री और आआपा उम्मीदवार आतिशी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उन्हें भाजपा विधूड़ी जोरदार चुनौती दे रहे हैं। आआपा के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि नई दिल्ली से उसके मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे हैं। प्रवेश फिलहाल 225 वोटों से आगे चल रहे हैं। जंगपुरा से आआपा उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तो जरूर इस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2686 मतों से आगे चल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें