मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार नक्सल नीति पर मति भ्रम की शिकार : कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला

ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि बस्तर में लगातार हो रही नक्सल हत्या

के लिये राज्य सरकार की अकर्मण्यता और अनिर्णय वाली नीति जवाबदार है। राज्य

में जब से भाजपा की सरकार बनी है नक्सली गतिविधियां बढ़ गयी है। सरकार तय

नहीं कर पा रही कि नक्सल मामले में उसे क्या करना है, इसी कारण नक्सली

गतिविधियां बढ़ गयी है। सरकार के अनिर्णय वाले स्थिति का खमियाजा बस्तर के

लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आदिवासी एक बार फिर सुरक्षाबलों नक्सलवाद के दो

पाटो में पिस रहे हैं।

आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्ववर्ती

कांग्रेस सरकार ने नक्सलवाद पर एक ठोस नीति बनाया था विश्वास, विकास,

सुरक्षा के मूल मंत्र को लेकर कांग्रेस सरकार आगे बढ़ी थी, जिसके सकारात्मक

परिणाम आये और राज्य में नक्सली गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई थी

तथा रमन राज में नक्सलवाद 15 जिलों तक पहुंच गया था। कांग्रेस सरकार के 5

सालों में बस्तर के सूदुर क्षेत्रों तक सिमट गया था। वर्तमान भाजपा सरकार

के अनिर्णय के कारण राज्य में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है।

सुशील

आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार बनने के बाद से

लगभग हर दूसरे दिन नक्सली घटनाएं हो रही है। साय सरकार की अकर्मण्यता के

चलते ही विगत पांच महीनो के भीतरी ही 60 से अधिक घटनाओं को नक्सलियों ने

अंजाम दिया है। भाजपा सरकार की नाकामी का खामियाजा भोले भाले आदिवासी जनता

भुगत रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही अब एक बार फिर वही दौर आ

गया है। दो बच्चों की विस्फोट से मौत हो गयी। विगत दिनों बस्तर में छह माह

की बच्ची की हत्या हुई थी, जिसे क्रॉस फायरिंग में मौत बताया गया, विगत

पांच महीनों में फर्जी मुड़भेड़ को लेकर लगातार आरोप लग रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें