मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ में भाजपा को 52.65 प्रतिशत मत मिले, 11 में से 10 सीटों पर जीत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से 10 पर भारतीय

जनता पार्टी (भाजपा) और कोरबा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। निर्वाचन

आयोग ने मंगलवार रात परिणाम घोषित किए। भाजपा का 1.2 प्रतिशत वोट प्रतिशत

बढ़ा है। जबकि 0.4 फीसदी वोट प्रतिशत घटने से एक सीट पर कांग्रेस सिमट

गई।चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को जहां 52.65 प्रतिशत मत मिले ,वहीं

कांग्रेस को 41.0 6 प्रतिशत मत मिले हैं। बसपा को 1.16 प्रतिशत तथा

सीपीआई को 0. 24 प्रतिशत मत मिले। नोटा में 0.90 तथा अन्य के खाते में

3.99 फीसदी वोट गए ।

इस लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के तीन चरण के चुनाव में चार रैलियां की और

सभी सीटों पर भाजपा जीती। प्रियंका गांधी ने तीन रैलियां की और एक जगह पर

जीत मिली । राहुल गांधी ने दो सभाएं की , दोनों जगह पर कांग्रेस को हार का

सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान की

शुरुआत 8 अप्रैल को की थी।

पहले चरण में उन्होंने बस्तर में जनसभा

को संबोधित किया। दूसरे चरण में उन्होंने जांजगीर-चांपा , महासमुंद लोकसभा

क्षेत्र के धमतरी तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंबिकापुर में रैली की। इन

चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीती। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने सिर्फ दो

रैलियां तथा बस्तर तथा बिलासपुर में सभा की । दोनों सीटों पर कांग्रेस

उम्मीदवार चुनाव हार गए । प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव और कोरबा में

सभाएं की और सिर्फ कोरबा पर ही कांग्रेस को जीत मिली।

भाजपा

ने तीन महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा जिसमें से दो विजयी रहीं जबकि

कांग्रेस ने दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया, जिसमें मात्र एक विजयी रहीं।

रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी

कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया । बृजमोहन अग्रवाल

ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं को

दिया है।

परिणाम घोषित होने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय

अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया और

रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उस विश्वास पर मुहर लगाई । दुर्ग से

भाजपा के विजय बघेल 438226 और सरगुजा से भाजपा के चिंतामणी महाराज 64822

वोटों से चुनाव जीते हैं।

राजनांदगांव से भाजपा के संतोष पांडेय 44

हजार और बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते।

महासमुंद से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं हैं।

जांजगीर चांपा से भाजपा के कमलेश जांगड़े 60 हजार, बस्तर से भाजपा के महेश

कश्यप 55245 और कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग 1974 वोटों से जीते। रायगढ़

से भाजपा के राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते। कोरबा से कांग्रेस

की ज्योत्सना महंत 40 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें