मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी नहीं चाहती नीतीश पीएम के साथ करें मंच साझा : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीजेपी नहीं चाहती नीतीश पीएम के साथ करें मंच साझा : तेजस्वी यादव

बीजेपी नहीं चाहती नीतीश पीएम के साथ करें मंच साझा : तेजस्वी यादव, गया और पूर्णिया में मोदी की जनसभा में नीतीश के शामिल नहीं होने पर गरमाई सियासत

पटना। गया और पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने पर सियासत गर्मा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश को पीएम मोदी की रैली में आने से बीजेपी वालों ने मना किया है। नीतीश को पीएम के साथ मंच पर बैठने से रोका जा रहा है। तेजस्वी ने पीएम मोदी द्वारा आरजेडी एवं लालू परिवार पर हमला बोलने पर भी पलटवार किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ हमारे बारे में बोलते हैं, बिहार के लोगों के बारे में नहीं बोलते हैं।

तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को कुछ तोहफा देंगे, बताएंगे कि 10 साल तक क्या किया। बिहार को विशेष दर्जे या विशेष पैकेज देने की बात करेंगे। मगर उन्होंने अपने भाषण में सिर्फ हम लोगों के बारे में ही बात की। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी जितने वादे थे सब भूल गए। नवादा के वारसलीगंज और मोतिहारी में चीनी मिल चालू करवाने का वादा किया था। मगर बीजेपी के घोषणा पत्र में कोई योजना नहीं है। मोदी सरकार ने काम किया होता तो प्रधानमंत्री काम का जिक्र करते। मोदी ने देश को सिर्फ बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और जुमला ये ही चार चीजें दी हैं। गया एवं पूर्णिया में हुई जनसभा में मंच से पीएम मोदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि लालटेन का युग चला गया है, अब स्मार्टफोन का जमाना है। लालटेन से मोबाइल चार्ज नहीं होता है। इस पर तेजस्वी ने पलटवार करते हुए कहा कि इससे क्या मतलब है। हम उनसे ज्यादा हाइटेक हैं। लालटेन का जमाना नहीं गया है।

बता दें पीएम मोदी ने मंगलवार को गया और पूर्णिया में एनडीए की रैली को संबोधित किया। दोनों रैलियों में सीएम नीतीश मंच पर नहीं दिखे। बताया जाता है कि निजी व्यस्तता के कारण नीतीश जनसभा में नहीं आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें