मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ हुए विजयी, दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय कहा- रांची की जीत रांची की जनता को समर्पित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ हुए विजयी, दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय  कहा- रांची की जीत रांची की जनता को समर्पित

रांची से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ हुए विजयी, दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय

कहा- रांची की जीत रांची की जनता को समर्पित

रांची: रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ भारी मतों से विजयी हुए है। पहले रांउड से लेकर 20 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने बढ़त बनाये रखी। उन्हें कुल 6,58,975 वोट मिले है। संजय सेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी को 1,21,329 वोट से हराया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को कुल 5,37,646 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रही । रांची के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा की ओर से पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर भाजपा के विजयी प्रत्याशी संजय सेठ को मंगलवार देर रात प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने अपनी जीत पर रांची की जनता को बधाई देते हुए कहा या जीत हमारी नहीं यह रांची की जनता की जीत है,जो स्नेहा और प्यार रांची लोकसभा की जनता ने दिया है। इसके लिए हृदय से धन्यवाद रांची के जो अधूरे कार्य हैं उसे पूर्ण करना है । रांची को नंबर वन बनाना है । रांची लोक सभा क्षेत्र में जो भी विकास के कार्य अधूरे हैं उसे पूर्ण करेंगे । यहां के जनता के आकांक्षाओं पर खरा उतारने का पूरा प्रयास किया जाएगा रांची की जनता के हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। रांची लोकसभा के सभी भाजपा के कार्यकर्ता सभी प्रदेश के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सभी सामाजिक धार्मिक संगठन सभी लोग जिन्होंने सहयोग किया लोगों को दिल की गहराइयों से बहुत आभार। इस नई जिम्मेवारी के साथ और अधिक ऊर्जा के साथ रांची की जनता के लिए काम करेंगे। आपको बता दें कि रांची लोकसभा क्षेत्र से कुल 27 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे।

किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट

इसी प्रकार मनोज कुमार (बीएसपी) 6383, धनंजय भगत (एमएआरडी) 6784, धर्मेंद्र तिवारी (बीजेएम) 3072, निपु सिंह (आरजेएसपी) 7793, पंकज कुमार रवि (पीपीआई)2756 , प्रवीण कच्छप (एसबीकेपी)2870, बिनोद उरांव (बीएमपी) 2523, बिरेंद्र नाथ मांझी (एजेपी) 3130, मिंटू पासवान (एसयूसीआई) 2151, रंजना गिरि (आरपीआई) 3206, राम हरि गोप (एपीआई) 6304, श्याम बिहारी प्रजापति (बीपी) 6524,,सर्वेश्वरी साहू (ईएसबीडी) 4794, सोमा सिंह (जेएमपी) 10340, हरिनाथ साहू (एलएपी) 4120, हेमंती देवी (एसपी) 4069, अंजनी पांडे (आइएनडी) 5387, अरसद अयूब (आइएनडी) 1412, ऐनुल अंसारी (आइएनडी) 2530, कामेश्वर प्रसाद साव (आइएनडी) 1644, कोलेश्वर महतो (आइएनडी) 1704, देवेंद्र नाथ महतो (आइएनडी) 130526, प्रबीण चन्द्र महतो (आइएनडी) 2850, मनोरंजन भट्टाचार्य (आइएनडी) 2537, संतोष कुमार जायसवाल (आइएनडी) 2783 वोट मिले है। नोटा में 8046 वोट डाले गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें