मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, बलरामपुर-रामानुजगंज की कमान बद्री यादव काे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिला नया नेतृत्व, बलरामपुर-रामानुजगंज की कमान बद्री यादव काे

बलरामपुर। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बीते शाम छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का नया नेतृत्व घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री की सहमति के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने बद्री यादव को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बद्री यादव ग्राम देवीगंज के निवासी हैं और वर्तमान में जिला पंचायत सभापति के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। क्षेत्र में वे एक अनुभवी और सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी संगठनात्मक पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच स्वीकार्यता मजबूत मानी जाती है।सामाजिक सरोकारों से भी उनकी गहरी जुड़ाव की पहचान है। गौ संरक्षण और सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उनके प्रयासों के कारण वे एक समर्पित गौ सेवक के रूप में भी चर्चित रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह अनुभव संगठन को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।संगठन को मिलेगी नई रफ्तारपार्टी सूत्रों के अनुसार, बद्री यादव की कार्यकुशलता, अनुशासन और सामाजिक सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विस्तार और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने का कार्य और तेज होगा।जिम्मेदारी निभाने का भरोसानियुक्ति के बाद बद्री यादव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को सशक्त करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।यह नियुक्ति न केवल संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही है, बल्कि आने वाले समय में जिले की राजनीतिक गतिविधियों को भी नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें