मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की तेलंगाना एमएलसी की तीन में से दो सीट पर जीत, प्रधानमंत्री और नड्डा ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा की तेलंगाना एमएलसी की तीन में से दो सीट पर जीत, प्रधानमंत्री और नड्डा ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना विधान परिषद (एमएलसी) की तीन सीट में से दो पर जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जीते उम्मीदवारों को बधाई दी।तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव 27 फरवरी को हुए थे और मतों की गिनती तीन मार्च को शुरू हुई। मेडक-करीमनगर-आदिलाबाद-निजामाबाद (शिक्षक) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मलका कोमारैया विजयी हुए। करीमनगर-निजामाबाद-आदिलाबाद-मेडक (स्नातक) निर्वाचन क्षेत्र से चिन्नामेल अंजी रेड्डी ने जीत हासिल की। वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का समर्थन करने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "मैं तेलंगाना के लोगों को एमएलसी चुनावों में भाजपा के अभूतपूर्व समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई। मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जो लोगों के बीच बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं।"भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए लोगों का भारी समर्थन प्रधानमंत्री मोदी के विकास-संचालित शासन के दृष्टिकोण में उनके विश्वास को दर्शाता है। यह जीत एक समृद्ध तेलंगाना के निर्माण की दिशा में एक और कदम है। तेलंगाना के लोगों को समर्थन के लिए आभार। भाजपा तेलंगाना के कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें