मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बर्ड फ्लू: दो पशु चिकित्सक समेत पांच कर्मचारियों को किया गया क्वारंटाइन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में बर्ड फ्लू: दो पशु चिकित्सक समेत पांच कर्मचारियों को किया गया  क्वारंटाइन

रांची में बर्ड फ्लू: दो पशु चिकित्सक समेत पांच कर्मचारियों को किया गया क्वारंटाइन

रांची: राजधानी रांची के होटवार स्थित पशुपालन विभाग के क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू फैला हुआ है। प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया है। रांची के पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि रिम्स की टीम द्वारा कुक्कुट प्रक्षेत्र में सेवा दे रहे दो वेटनरी चिकित्सक डॉ धनंजय कुमार सिन्हा और डॉ ललन कुमार बैद्य के साथ कर्मचारी आशीष कुमार सूरज गाड़ी, संजय नायक, बुधवा कच्छप और अशोक प्रसाद सिंह का एहतियात के तौर पर सैम्पल लेकर जांच के लिए दिया गया है। डॉ अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में ही क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। जिन वेटनरी डॉक्टरों और कर्मचारियों सैंपल बर्ड फ्लू इंफेक्शन जांच के लिए लिया गया है, उनकी रिपोर्ट आने तक ये सभी क्वारंटाइन रहेंगे।

आपको बता दें कि बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम रांची आयी थी। टीम ने बर्ड फ्लू के नमूने एकत्रित किए हैं। जिसकी जांच की जायेगी। वहीं संक्रमण शहर के दूसरे इलाकों में ना फैले इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जरुरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

दिल्ली से आयी केंद्रीय जांच टीम के प्रमुख डॉ रजनीश गुप्ता ने कहा कि होटवार के एक किमी के इलाके में अंडे, मुर्गी और बत्तख की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। यह रोक तब तक जारी रहेगा, जब तक कि स्पष्ट नहीं हो जाता कि बर्ड फ्लू के वायरस खत्म हो गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें