मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रोल होने पर बिपाशा बसु ने अपने मालदीव भ्रमण की फोटो की डिलीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रोल होने पर बिपाशा बसु ने अपने मालदीव भ्रमण की फोटो की डिलीट

अपने

पति और बेटी के साथ मालदीव घूमने गईं एक्ट्रेस बिपाशा बसु को उस वक्त खूब

ट्रोल किया गया, जब सोशल मीडिया पर मालदीव बनाम लक्षद्वीप को लेकर विवाद हो

रहा था। इतना ही नहीं बिपाशा पर देश विरोधी टिप्पणियां भी की गईं। सोशल

मीडिया पर तमाम नकारात्मकता को देखते हुए बिपाशा और उनके पति करण सिंह

ग्रोवर ने मालदीव की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं।

मालदीव के

कुछ मंत्रियों ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक

टिप्पणी की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव की का ट्रेंड चल

पड़ा। मनोरंजन, उद्योग और खेल के दिग्गज और आम लोग भी लक्षद्वीप का प्रचार

करने लगे। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर मालदीव सरकार ने

अपने संबंधित मंत्रियों को सीधे निलंबित कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर

अब भी मालदीव के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। वहीं इन सभी विवादों के

बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी के साथ मालदीव में छुट्टियां

एन्जॉय कर रहे थे।

मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय करे बिपाशा

बसु की फोटो पर नेटिजन्स ने कमेंट कर दोनों को निशाने पर ले लिया। लोगों ने

कमेंट किया, 'आधा फिल्म उद्योग मालदीव का बहिष्कार करने की बात कर रहा है

और आप मालदीव को बढ़ावा दे रहे हैं। उनकी फोटो पर शर्म करो जैसे कमेंट भी

आए। अब आखिरकार दोनों ने मालदीव की तस्वीरें डिलीट कर दिया है। कई लोगों ने

उन्हें वापस आने के लिए चुनौती दी। मालदीव का भ्रमण रद्द करने और

लक्षद्वीप का दौरा करने की सलाह भी दी गई। बिपाशा हाल ही में भारत लौट आई

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें