मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:08 · नई दिल्ली संस्करण

एक झटके में डूबे अरबों: शेयर बाजार की आंधी में फिसले अडानी और अंबानी!

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक झटके में डूबे अरबों: शेयर बाजार की आंधी में फिसले अडानी और अंबानी!

दुनिया के अरबपतियों में भारत के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी का रुतबा कम हो गया है। अडानी संपत्ति एक झटके में ही 42000 करोड़ रुपए से ज्यादा कम हो गई और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में खिसककर 20वें स्थान पर आ गए। दूसरी ओर मुकेश अंबानी को भी 17000 करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ। अडानी की संपत्ति में गिरावट की वजह अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट रही, जबकि अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने चोट पहुंचाई है। बता दें दुनिया के अरबपतियों की दौलत में उछाल या गिरावट की सबसे बड़ी वजह उनके शेयर्स होते हैं।

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयरों का है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी को मंगलावार को 4.44 अरब डॉलर यानी 42000 करोड़ रुपए से ज्यादा का झटका लगा। अब उनका नेटवर्थ 105 अरब डॉलर रह गया है। वहीं अंबानी को 1.78 अरब डॉलर यानी करीब 17000 करोड़ रुपए की चोट पहुंची है। उनका नेटवर्थ 81.3 अरब डॉलर रह गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को 1.47 फीसदी टूटकर 1239 रुपए पर बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेज गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला।

एनएसई के मंगलवार के कारोबार के आंकड़ों के मुताबिक अडानी ग्रुप के प्रमुख शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज 4.29फीसदी गिरकर 2,928.60, जबकि अडानी पावर 3.80फीसदी टूटकर 202 पर बंद हुआ। वहीं अडानी पोर्ट्स एंड सेज करीब 2.88फीसदी गिरकर 1,713.80 पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.05फीसदी की गिरावट के साथ 1,255 पर आ गया। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 1.86फीसदी की कमजोरी रही और शेयर करीब 1,347.50 पर बंद हुआ।

वहीं अडानी टोटल गैस करीब 2.46फीसदी गिरकर 580.15 और अंबुजा सीमेंट्स 2.58फीसदी टूटकर 381.75 रुपए पर रहा।

अडानी शेयरों में यह कमजोरी व्यापक बाजार की गिरावट के बीच आई। मंगलवार को निफ्टी 1.19फीसदी गिरकर 23,118.60 और सेंसेक्स 1.04फीसदी टूटकर 74,003.82 पर बंद हुआ। ऊंचे कच्चे तेल के दाम और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने मार्केट सेंटिमेंट्स पर दबाव बनाया। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत में भी गिरावट दर्ज की गई। टेस्ला और स्पेस एक्स में गिरावट की वजह से मस्क को एक ही दिन में 24.8 अरब डॉलर का झटका लगा। अब उनका नेटवर्थ 892 अरब डॉलर रह गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें