मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिलासपुर-येलहंका के बीच आज से 5 फेरे के लिए विशेष ट्रेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिलासपुर-येलहंका के बीच आज से 5 फेरे के लिए विशेष ट्रेन

रायपुर। शीतकालीन अवधि में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर-येलहंका (बेंगलुरु)-बिलासपुर के बीच 5-5 फेरे के लिए साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में बर्थ उपलब्ध है।रेलवे प्रबंधन बिलासपुर से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-येलहंका शीतकालीन स्पेशल आज मंगलवार 2 से 30 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार, तथा वापसी में गाड़ी संख्या 08262 येलहंका-बिलासपुर 3 से 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। ट्रेन का वाणिज्यिक ठहराव बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों में निर्धारित किया गया है। कुल 20 कोचों वाली इस ट्रेन में एसी-द्वितीय, एसी-तृतीय, एसी-तृतीय इकोनॉमी, स्लीपर, सामान्य कोच, एसएलआरडी तथा जनरेटर कार शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें