मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने हादसे में हुई 11 लोगों की मौत और 20 घायलों की जानकारी दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेल हादसा : रेलवे प्रशासन ने हादसे में हुई 11 लोगों की मौत और 20 घायलों की जानकारी दी

-दक्षिण पूर्वी रेलवे सर्किल के कमिश्नर ऑफ सेफ्टी ने जांच शुरू कीबिलासपुर/रायपुर। बीते मंगलवार को हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे में गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (68733) की मालगाड़ी से टक्कर में हुई 11 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए रेलवे प्रशासन ने उनके नामों की जानकारी उजागर की है तथा घायलों की जानकारी बीती देर रात दी है । मृतकों में 6 महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। इस हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों का जिला अस्पताल व सिम्स में पोस्टमार्टम किया गया। रेलवे की ओर से मृतकों के परिजन को 50-50 हजार अनुग्रह राशि का भुगतान किया गया है।रेलवे द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि इस हादसे में प्रिया चंद्र पिता अशोक कुमार चंद्र, 21 वर्ष, पता- ग्राम सक्ति, जिला- सक्ति, अंकित अग्रवाल पिता तुलाराम अग्रवाल, 35 वर्ष, पता- रेलवे अस्पताल कोरबा, रंजीत कुमार प्रभाकर पिता लक्ष्मी राम प्रभाकर, 30 वर्ष, पता- ग्राम कोसा, थाना- मुलमुला, जिला जांजगीर चांपा, शीला यादव पति अर्जुन यादव, उम्र 32 वर्ष, पता-देवरी खुर्द, जिला-बिलासपुर, प्रमिला वस्त्रकार पति कुमार वस्त्रकार, 55 वर्ष, पता-पाराघाट, थाना- मस्तूरी, जिला बिलासपुर, गोदावरी बाई यादव पति जोगीराम यादव, 60 वर्ष, पता- ग्राम लालपुर, थाना-रतनपुर, जिला बिलासपुर, विद्यासागर पिता जवाहर, 53 वर्ष, पता- देवरीखुर्द, थाना- तोरवा, जिला- बिलासपुर, अर्जुन यादव पिता स्वर्गीय लक्ष्मण यादव, 35 वर्ष पता- देवरीखुर्द, बिलासपुर, मानमती यादव पति भागुराम यादव, 51 वर्ष, पता- ग्राम सलखा भाटा, थाना- रतनपुर, जिला बिलासपुर, लव शुक्ला पिता रमाकांत शुक्ला, 50 वर्ष, पता- बुधवारी बाजार, थाना- सिटी कोतवाली सक्ति, जिला सक्ति तथा गोती बाई यादव पति रामदीन यादव, 65 वर्ष, पता- ग्राम टिंगीपुर, चौकी- जूनापारा, जिला- बिलासपुर की मौत हुई है।इस रेल हादसे में मथुरा भास्कर, स्त्री, (55 वर्ष),चौरा भास्कर, पुरुष,(50 वर्ष),शत्रुघ्न, पुरुष, ( 50 वर्ष),गीता देबनाथ, स्त्री, (30 वर्ष),मेहनिश खान, स्त्री, (19 वर्ष),संजू विश्वकर्मा, पुरुष, (35 वर्ष),सोनी यादव, स्त्री,(25 वर्ष),संतोष हंसराज, पुरुष, (60 वर्ष),रश्मि राज, स्त्री, ( 34), ऋषि यादव, ( 2 वर्ष), तुलाराम अग्रवाल, पुरुष, (60 वर्ष), आराधना निषाद, स्त्री, (16 वर्ष), मोहन शर्मा, पुरुष, (29 वर्ष), अंजूला सिंह, स्त्री, (49 वर्ष),शांता देवी गौतम, स्त्री,( 64 वर्ष),प्रीतम कुमार, पुरुष,(18 वर्ष),शैलेश चंद्र, पुरुष, (49 वर्ष),अशोक कुमार दीक्षित, पुरुष,(54 वर्ष),नीरज देवांगन, पुरुष, (53 वर्ष) तथा तथा राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष, (60 वर्ष) घायल हुए हैं। इनका इलाज बिलासपुर के सिम्स तथा विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।दक्षिण पूर्वी रेलवे सर्किल के कमिश्नर ऑफ सेफ्टी बीके मिश्रा घटना की जांच कर तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेंगे। कमिश्नर ऑफ सेफ्टी बीके मिश्रा तीन दिनों तक बिलासपुर में रहकर ट्रेन हादसे की सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करेंगे। स्टेशन मास्टर, प्वाइंट्स मैन, की मैन, गार्ड शैलेश चंद्र, सेक्शन इंजीनियर, सिग्नल और इंजीनियरिंग सहित संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज करेंगे। जांच बिलासपुर डीआरएम ऑफिस में शुरू होगी। साक्ष्य देने वाले लोग मौके पर उपस्थित हो सकेंगे या कोलकाता स्थित रेल संरक्षा आयुक्त कार्यालय को जानकारी भेज सकेंगे। इस मामले में भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 113 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें