मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिलासपुर में आधी रात पकड़ा गया शातिर चोर, जैकेट में मिला गहनों का खजाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिलासपुर में आधी रात पकड़ा गया शातिर चोर, जैकेट में मिला गहनों का खजाना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 9 दिसंबर की ठंडी रात पुलिस के चौकसी भरे गश्त ने एक बड़े चोरी के मामले का पर्दाफाश कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगला चौक के पास अचानक पुलिस को देखकर भागने लगा एक युवक, जवानों की सूझबूझ और फुर्ती से कुछ ही मिनटों में गिरफ्तार हो गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने मुस्तैदी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की है।एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, बीते देर रात करीब 1 बजे आरक्षक सोनू पाल और आशीष राठौर मंगला चौक से शांति नगर की ओर पैदल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक जैकेट पहने उनकी तरफ आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, युवक ने अचानक मुड़कर दौड़ लगानी शुरू कर दी। उसके संदिग्ध व्यवहार को भांपते हुए दोनों जवान तुरंत उसके पीछे दौड़े। पैदल गश्त कर रहे जवानों ने वायरलेस के जरिए पेट्रोलिंग वाहन से भी सहायता मांगी और धुरीपारा क्षेत्र में उसे पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।गिरफ्तारी के बाद युवक ने अपना नाम संजय ध्रुव (निवासी—सकरी) बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो जैकेट असामान्य रूप से भारी लग रही थी। जेबें खाली थीं, लेकिन शक गहराया। जब जैकेट को अंदर से चेक किया गया और फाड़कर देखा गया तो जवान भी दंग रह गए। अंदर सोने-चांदी के गहने, कैश और सिक्कों का जखीरा छिपा रखा था।पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने देवेंद्र नगर के एक सूने मकान से चोरी की है। पुलिस उसे मौके पर ले गई, जहां उसने शिक्षक चंद्रभान सिंह ठाकुर के घर को चोरी की जगह बताया। पुलिस ने मालिक से संपर्क कर जब्त सामान का मिलान कराया, जो सही पाया गया।एसएसपी रजनेश सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपित के पास से मिले सोने-चांदी के जेवर, नोट और सिक्के समेत करीब 1.25 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त किया। पुलिस आराेपित संजय ध्रुव को आज बुधवार काे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें