मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिलासपुर : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र के निष्कासन पर एनएसयूआई का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिलासपुर : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र के निष्कासन पर एनएसयूआई का हंगामा

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बीती देर रात कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने कुलपति निवास के सामने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया।छात्र नेताओं ने कहा कि छात्र सुदीप शास्त्री का निष्कासन यूनिवर्सिटी वापस नहीं लेगी तो प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन 4 नवंबर को यहां होगा। इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ढाई साल बाद सरकार बदलेगी, तब गुजरात से कब्र से निकालकर कुलपति को लेकर आएंगे।एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि कहा कि कुलपति को आंतरिक वस्त्र पहनाकर घूमाएंगे। इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नेताओं ने कहा- छात्र सुदीप शास्त्री का निष्कासन के विरोध में प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन 4 नवंबर को यहां होगा।यहां हो रही भर्ती में गड़बड़ी की जानकारी ली जाएगी।विरोध-प्रदर्शन और हंगामे को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले की शिकायत कोनी थाने में की। पुलिस ने नीरज पांडे, लक्की मिश्रा, सुदीप शास्त्री, सार्थक मिश्रा के खिलाफ नामजद और 30 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें