मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रायपुर ।मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग में भारी

बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल

छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिलासुपर में भी मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग

के अनुसार आज शुक्रवार काे फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की

संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम

विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर

श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व

बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण

पश्चिम बंगाल व उससे लगे दक्षिण बांग्लादेश के ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव

से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश

होगी। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार

हैं।

शनिवार से बारिश की गतिविधि थोड़ी कम होगी। रुक-रुक कर हो रही

बारिश व बादल छाने के कारण गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री

दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। इसके साथ ही कई

क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट रही।

गुरुवार को प्रदेश भर

में सर्वाधिक वर्षा डोंडी (बालोद जिला) में 9 सेमी हुई। इसके साथ ही

खड़गाव-चांदो में 8 सेमी, बैकुंठपुर-कटघोरा-राजनांदगांव में 7 सेमी,

बीजापुर 5 सेमी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने बलरामपुर रामानुजगंज का

32.2 डिग्री, सरगुजा का 30.8 डिग्री, जशपुर का 30.6 डिग्री, गौरेला पेंड्रा

मरवाही का 29.8 डिग्री, कोरबा का 27.6 डिग्री, बिलासपुर का 28.4 डिग्री,

जांजगीर चाम्पा का 30 डिग्री, रायपुर का 27.2 डिग्री, महासमुंद का 27.8

डिग्री, राजनांदगांव का 26.5 डिग्री, बालोद का 27.01 डिग्री, नारायणपुर का

26.3 डिग्री, बस्तर का 25.6 डिग्री, बीजापुर का 27.9 डिग्री, दंतेवाड़ा का

27.6 डिग्री और सुकमा का 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें