मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के विकास के लिए केंद्र का मिल रहा भरपूर सहयोग – मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बिहार के विकास के लिए केंद्र का मिल रहा भरपूर सहयोग – मुख्यमंत्री

भागलपुर। भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम लोगों के बीच आज भागलपुर आए हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। साथ ही बिहार के राज्यपाल का भी स्वागत करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है की किसान सम्मान निधि की राशि पूरे देश में किसानों को भेजी जा रही है। बिहार के 76 हजार से भी अधिक किसान इसमें शामिल हैं। यह एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसका सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से ही कृषि पर जोर दिया है। कृषि रोड बनाकर विकास कार्यक्रम चलाया गया है। वर्तमान में काम चल रहा‌। बिहार में सरकार के प्रयास से दूध, अंडा, मांस एवं मछली का उत्पादन बढ़ गया है‌। पहले यहां मछली दूसरे राज्यों से आता था। अब बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर हो गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और बिहार का विकास हो रहा है। बिहार विकास में भी इनका सहयोग मिल रहा है। पिछले बजट में आर्थिक सहायता के रूप में सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य, पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई है। अब इस वर्ष की योजना में बिहार में मखाना बोर्ड, पश्चिम नहर के लिए वित्तीय सहायता, राज्य स्तर के संस्करण, पटना आईटीआई के विस्तार की घोषणा की गई। इसीलिए इन सब के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से अभिनंदन करता हूं‌। बिहार की प्रगति के लिए केंद्र का सहयोग सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हम लोग सरकार आए थे‌‌। उस समय सरकार बनी थी तब से बिहार के विकास में लगे हुए हैं‌। बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। जब हम लोग पहली बार सरकार में आए थे, उस समय क्या यहां स्थिति थी। शाम के बाद कोई बाहर नहीं निकलता था। बहुत बुरा हाल था।‌ शाम में भी लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा करते रहते थे। पढ़ाई का हाल देखे थे। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़क बहुत कम थी और बिजली भी बहुत कम थु। देहाती इलाका में कहीं बिजली नहीं थी। पटना में 8 घंटे बिजली रहती थी। हम लोगों ने काम किया। राज्य में भाई चारे का प्रेम बना हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा की सभी जिलों में प्रगति यात्रा पर हम निकले थे और 400 से अधिक योजना की स्वीकृति दिए हैं। बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कहा कि इस एरिया के विकास के साथ पूरे राज्य का विकास एवं देश का विकास कार्य करेंगे। पूरे देश में इन्हीं के नेतृत्व में विकास करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पर्यटन बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी राशि देने की घोषणा की गई। इस वर्ष के बजट में भी बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कुशीनगर के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय स्तर के 7 प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना एवं पटना आईटीआई के विस्तार की घोषणा की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें