मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण, लूट, पलायन, नरसंहार का राज्य अब फिर से बिहार को नहीं बनने दिया जाएगा : नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपहरण, लूट, पलायन, नरसंहार का राज्य अब फिर से बिहार को नहीं बनने दिया जाएगा : नीतीश कुमार

अपहरण, लूट, पलायन, नरसंहार का राज्य अब फिर से बिहार को नहीं बनने दिया जाएगा : नीतीश कुमार

पटना/रोहतास। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को काराकाट से राजग उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अपहरण, लूट, पलायन, नरसंहार का राज्य अब फिर से बिहार को नहीं बनने दिया जाएगा। भाजपा के साथ मिलकर बिहार को बड़ी मुश्किल से पटरी पर लाये हैं। अब लोग बिना किसी भय के रात में भी घूमने निकलते हैं। हमने यहां कानून का राज स्थापित किया है। अब बिहार में कोई गलत काम करने वाला सिर उठा के नहीं चल सकता।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने दो बार उन्हें (लालू परिवार) को मौका दिया लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। वे लोग हमेशा से बिहार को लूटने की मंशा पाले हुए हैं जिसके चलते हमने अपना रास्ता अलग कर लिया। पुलिस विभाग में 30 हजार महिला नौकरी कर रही हैं। शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत तथा ग्राम पंचायत नगर निकाय में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर हमने महिला समाज का आर्थिक उत्थान करने का काम किया है। हमने प्रदेश में आठ लाख लोगों को नौकरी दी। प्रदेश में सड़क, बिजली, सरकारी अस्पताल में दवा की व्यवस्था की है। आज लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।

नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि उनके (तेजस्वी यादव) के पिता के शासन काल में यहां क्या था ? लोग उसे भूले नहीं हैं। अब जनता बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के गले में माला डालते हुए लोगों से हाथ उठाकर जीत दिलाने का भरोसा मांगा।

नीतीश कुमार की सभा में मोदी नाम का भरोसा दिखा। खुद मुख्यमंत्री बोले पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का आप समर्थन करें। जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी बोल पड़े, "आप पीएम मोदी के लिए वोट करें। उनके नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।" अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां सहित मंच पर जितने भी नेता थे सभी ने मोदी का नाम लिया और उनके नेतृत्व में समर्थन की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें