मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी सरकार में भारत के साथ बिहार का भी होगा चौमुखी विकास : नीतीश कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मोदी सरकार में भारत के साथ बिहार का भी होगा चौमुखी विकास : नीतीश कुमार

मोदी सरकार में भारत के साथ बिहार का भी होगा चौमुखी विकास : नीतीश कुमार

-झंझारपुर लोकसभा सभा क्षेत्र के बाबूबरही में सीएम ने चुनावी सभा को किया संबोधित

मधुबनी ।आगामी 7 मई को तीसरे चरण में मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। चुनाव को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार मधुबनी जिला के झंझारपुर लोकसभा सभा क्षेत्र के बाबूबरही विधानसभा के बाबूबरही बाजार स्थित प्लस टू जगदीश नन्दन उच्च विद्यालय बाबूबरही के खेल मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधन मंगलवार को किया। सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार से पहले बिहार की हालात कैसी थी?लोगो को घर से निकलना मुश्किल रहता था। सड़क की हालात,शिक्षा व्यवस्था,स्वास्थ्य व्यवस्था,बिजली की हालात सब खराब था। गरीबी के कारण देहात की लड़कियां पढ़ नहीं पाती थी। जब से बिहार में हमारी सरकार आई है, लड़कियों के लिए पोशाक योजना, 9वीं वर्ग में साइकिल योजना, फिर दो वर्ष के बाद लड़कों के लिए साइकिल योजना चलाया गया। हर पंचायत में उच्च माध्यमिक पढ़ाई की व्यवस्था की गई। सब हमारी सरकार ने की है। पंचायती चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दी गई। महिला के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य जाती को आगे बढ़ने का मौका मिले। बिहार में हमारी सरकार से पूर्व एक महीना में मात्र 25 से 30 मरीज ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक इलाज हेतु पहुंच पाते थे, लेकिन अब प्रत्येक महीने लगभग 11 हजार मरीज इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हमारे बड़े भाई मुख्यमंत्री के पद से हटते ही अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। अब अपने बेटियों और दोनों बेटा को बना रहा है, जो पूर्ण रूप से परिवारवाद व वंशवाद को दर्शा रहा है। वे लोग सिर्फ अपने परिवार पर ध्यान देते हैं बिहार की जानते पर नहीं। मेरे लिए संपूर्ण बिहार हमारा परिवार है। जब से हमारी सरकार बनी है, न्याय के साथ बिहार में चौमुखी विकास हो रहा है ।मदरसा के शिक्षकों को भी सरकारी शिक्षा की तरह वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सात निश्चय योजना के तहत बिहार के लोगों के घर-घर नल जल, बिजली पहुंचा दी गई। सड़क की जाल बिछाया गया है। गली-गली में सड़क बनाई गई है। रोजगार के क्षेत्र में चार लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है।बिहार में 30 से अधिक महिला पुलिस है।अंत मे उन्होंने झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी रामप्रीत मंडल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील जनता से किया, ताकि केंद्र में मोदी तीसरी बार पीएम बने और भारत के साथ बिहार में भी चौमुखी विकास हो सके।इस मौके पर राज्यसभा सांसद संजय झा, परिवहन मंत्री शीला मंडल, मदन सहनी,भारती मेहता, स्थानीय विधायक मीना कामत, रामप्रीत पासवान, विजय चौधरी, शंकर प्रसाद, जदयू जिला अध्यक्ष श्री नारायण भंडारी, पूर्व सांसद वीरेंद्र चौधरी सहित एनडीए गठबंधन के कई दिग्गज नेतागण एवं कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें