मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : 'वोटर अधिकार यात्रा' फिर से शुरू, राहुल गांधी दोपहर के बाद जुड़ेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : 'वोटर अधिकार यात्रा' फिर से शुरू, राहुल गांधी दोपहर के बाद जुड़ेंगे

शेखपुरा। बिहार में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार से फिर शुरू हुई। 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा अब तक रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और नालंदा जिलों से होते हुए मंगलवार को शेखपुरा पहुंची थी।

बुधवार को इस यात्रा का कार्यक्रम स्थगित रहा और एक दिन का ब्रेक लिया गया था। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शेखपुरा से इस यात्रा की आज फिर से शुरुआत हो गई है। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को इस सरकार को बदलना है। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद राहुल गांधी फिर से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस खटारा सरकार को भगाना है। इसके बाद बिहार की तरक्की होगी, बिहारियों की तरक्की होगी। ऐसा बिहार बनाया जाएगा जिसमें पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए बिहार के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़े।

बताया गया कि इस यात्रा को और दमदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अगस्त को सीतामढ़ी, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। कांग्रेस का मानना है कि अखिलेश यादव के इस यात्रा से जुड़ना कथित वोट चोरी के खिलाफ चल रहे इस आंदोलन को और मजबूत करेगा।

यह यात्रा आज शेखपुरा से शुरू हुई है और मुंगेर तक जाएगी। मुंगेर में रात्रि विश्राम होगा। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हैं। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का पूरा सफर होगा। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें