बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर यादव

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर यादव
पटना।बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नंदकिशोर यादव को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए स्पीकर को आसन पर बैठाया। तेजस्वी ने सदन में नंदकिशोर यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार के गठन के बाद पुरानी महागठबंधन की सरकार में विधानसभा के स्पीकर रहे अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। स्पीकर के पद से हटाए जाने के बाद नंदकिशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्हें निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।दरअसल, बिहार में एनडीए की सरकार के गठन के बाद पुरानी महागठबंधन की सरकार में विधानसभा के स्पीकर रहे अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। स्पीकर के पद से हटाए जाने के बाद नंदकिशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था। गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्हें निर्विरोध विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।





