मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

पटना। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) कार्यालय के बाहर सोमवार को टीआरई-3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया है। प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं। पुलिस के समझाने के बाद जब वह नहीं मानें तो उन्हे भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में शिक्षक अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले और दूसरे चरण की शिक्षक बहाली में मल्टीपल रिजल्ट दिए गए थे, जिसकी वजह से हजारों पद खाली रह गए थे। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में ऐसा नहीं होना चाहिए और इसीलिए अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे हैं।अभ्यर्थियों की मांग है कि एक परीक्षार्थी का एक रिजल्ट जारी हो। हालांकि, बीपीएससी का कहना है कि वह एक कैंडिडेट का दो सीटों पर रिजल्ट देगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्णय लेना है कि वह माध्यमिक में जाएंगे या उच्च माध्यमिक में जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें