मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब बनी राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियन,बिहार की बेटियों को मिला कांस्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब बनी राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियन,बिहार की बेटियों को मिला कांस्य

पूर्णिया। पूर्णिया के परोरा स्थित रमेश विजयलक्ष्मी मेमोरियल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए 53वीं सीनियर महिला नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में पंजाब ने दिल्ली को 40-25 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मेजबान बिहार की टीम ने भी इतिहास रचते हुए हरियाणा के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक हासिल किया।सेमीफाइनल में बिहार को दिल्ली ने 29-24 से पराजित किया। फाइनल में जगह नहीं बना पाने के बावजूद बिहार की महिला टीम का यह प्रदर्शन राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय है।पांच दिवसीय चैंपियनशिप के समापन समारोह में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू तथा महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा शामिल थे।"खेल आज रोजगार और पहचान का माध्यम बन चुका है। बिहार की बेटियों ने साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं," समापन समारोह में सांसद पप्पू यादव ने कहा। उन्होंने राज्य की खिलाड़ी बेटियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा, "पूर्णिया में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। हमें अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देनी होंगी।"समारोह में हैंडबॉल फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक शिवाजी सर, टेक्निकल कमिटी चेयरमैन रमाशंकर शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजन की रूपरेखा विद्यालय के सचिव राजेश मिश्रा ने प्रस्तुत की, जबकि संचालन बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने किया।सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और तकनीकी पदाधिकारियों को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें