एनडीए की सरकार बनने के बाद पीएम का पहला बिहार दौरा दो मार्च को

एनडीए की सरकार बनने के बाद पीएम का पहला बिहार दौरा दो मार्च को
-औरंगाबाद में करेंगे रैली
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला बिहार दौरा है। नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। औरंगाबाद में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पत्रकारों की ओर से किये गये सवाल पर बताया कि दो मार्च को प्रधानमंत्री की रैली फाइनल है। औरंगाबाद से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दो मार्च को प्रधानमंत्री औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बहुत जल्द स्थल चिह्नित कर पार्टी के वरीय नेताओं को अवगत करा दिया जायेगा। जिला प्रशासन इसके लिए करहारा का इलाका, देव मोड़ का इलाका, पुलिस लाइन, फारम एरिया, डबुरा व पोइवां के बीच का इलाका या ओरा व पोइवां पंचायत से संबंधित किसी ग्रामीण इलाके के भूखंड का चयन कार्यक्रम के लिए कर सकता है।





