मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पूर्णिया में मां ने तीन बच्चों को मारकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के पूर्णिया में मां ने तीन बच्चों को मारकर की आत्महत्या

पटना। बिहार में पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड स्थित रौटा थाना क्षेत्र के किलपाड़ा गांव में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना पूजा की देररात एक महिला ने अपने तीनों बच्चों के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान बबीता देवी (32), रिया (8), सूरज (5), और सुजीत (3) के रूप में हुई है।घर से एक साथ चार शव मिलने पर आसपास सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रौटा थाने की पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच चल रही है। बताया गया है कि बबीता की शादी 10 साल पहले रवि शर्मा से हुई थी। महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पति मंदिर गया था। इसी बीच महिला ने अपने तीनों बच्चों का जीवन समाप्त कर खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रवि घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर जब काफी देर तक हलचल नहीं हुई तो उसने लोहे के रॉड की मदद से गेट खोला।रौटा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना दी। वह दल-बल के साथ किलपाड़ा पहुंचे। रवि शर्मा और अन्य कहा कि बबीता का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। इसका इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें