मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार पुलिस के ऑफिसर अब करेंगे स्मार्ट वर्क -फाइलों की जगह हाथों में लेकर चलेंगे टैब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार पुलिस के ऑफिसर अब करेंगे स्मार्ट वर्क  -फाइलों की जगह हाथों में लेकर चलेंगे टैब

बिहार पुलिस के ऑफिसर अब करेंगे स्मार्ट वर्क

-फाइलों की जगह हाथों में लेकर चलेंगे टैब

पटना। बिहार पुलिस अब पेपर लेस वर्क पर कदम बढ़ाना शुरू कर दी है, कागजी पत्र और फाइलें बीते दिनों की याद बनकर रह जायेगी । अत्याधुनिकता के इस दौर में पटना पुलिस ने नई शुरुआत ई ऑफिस ऑफिशियल पोर्टल पर काम करना शुरू कर दिया है।इस बात की पूरी जानकारी डीआईजी सह पटना पुलिस कप्तान राजीव मिश्रा ने साझा की है फिलहाल इस ऑफिशियल पोर्टल से एसपी कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय और पुलिस लाइन ई ऑफिस पोर्टल से जुड़ गया है ।पटना पुलिस कामकाज अगामी दिसंबर तक पेपर लेस करने का प्रयास किया जा रहा है।डीआईजी सह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि विभागीय कामकाज जो ज्यादा ई ऑफिस पोर्टल के जरिए करने की कवायद शुरू कर दी गई है।फिलहाल इसकी शुरुआत विभागीय पत्र प्राप्ति और भेजने का कार्य ई ऑफिस से किया जा रहा है वही जुलाई महीने के अंत तक पटना के थानों को ई ऑफिस पोर्टल के माध्यम से जोड़ ई ऑफिस पोर्टल से होने लगेंगे।ऐसे में 2024 के दिसंबर माह तक पटना पुलिस हाई टेक हो जाए ऐसा हमलोग का लक्ष्य है।फिलहाल मौजूदा समय में सीसीटीएनएस एडवांस स्टेज पर है।जिसका कार्य थानों में हुए एफआईआर को पोर्टल पर जारी करने का है आगामी दिनों में सीसीटीएनएस के माध्यम से विभागीय कार्य इलेक्ट्रोनिक मोड़ में किया जाएगा जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें