मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: निशांत कुमार ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: निशांत कुमार ने पार्टी में शामिल होने से पहले जदयू नेताओं से की मुलाकात, तैयारी जोरों पर

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। वह कल, यानी 8 मार्च, को जदयू में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले उन्होंने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान जदयू पॉलिटिकल एडवाइजर कमेटी के सदस्य मोनी सिंह ने कहा कि निशांत कुमार 8 मार्च को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) जॉइन कर लेंगे। निशांत कुमार के पार्टी में स्वागत को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। मोनी सिंह ने कहा कि लोग काफी उत्साहित हैं। निशांत कुमार के आने से पार्टी मजबूत होगी।

इससे पहले निशांत कुमार शुक्रवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के घर पहुंचे और पार्टी के युवा विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

कहा जा रहा है कि इस बैठक में संगठन और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की गई तथा नीतीश कुमार के काम करने के तरीके को जारी रखने की चुनौतियों को लेकर चर्चा की गई। उस बैठक में शामिल कई युवा विधायकों ने अपनी बात भी रखी।

जदयू के अंदर यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार आने वाले समय में पार्टी की रणनीति तय करने, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव के नामांकन करने के बाद जदयू में भारी नाराजगी देखी जा रही थी।

कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पटना में जुटकर उनके इस फैसले के पुनर्विचार करने की मांग कर रहे थे।

इस बीच, शुक्रवार को नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों, सांसदों, एमएलसी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी और अपनी बात रखी थी। इस बैठक में निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने पर मुहर लगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें