मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के नये डीजीपी बने आलोक राज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के नये डीजीपी बने आलोक राज

पटना। बिहार के नए डीजीपी के रुप में आलोक राज को मनोनित किया गया है।गृह विभाग ने शुक्रवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 31 सितम्बर को आर एस भट्टी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उन्हें केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएशएप) के डीजी बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकार ने भट्टी की जगह आईपीएस अधिकारी आलोक राज को डीजीपी बनाने का फैसला लिया है।डीजीपी की रेस में कई अधिकारी शामिल थे। विनय कुमार और शोभा अहोतकर का नाम सबसे आगे चल रहा था लेकिन सरकार ने योग्यता के साथ साथ वरीयता का ध्यान रखते हुए 1989 बैच के आलोक राज के हाथ में बिहार पुलिस की कमान देने का फैसला ले लिया है।आलोक राज फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। पिछली बार भी रेस में थे। पिछली बार केंद्र से आने वाले तीन अफसरों की सूची में वह दूसरे नंबर पर थे। पहले नंबर पर मनमोहन थे, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। लेकिन बाजी मार ली थी आरएस भट्टी ने। लेकिन भट्टी के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से आलोक राज को ये बड़ा मौका मिल गया है।आलोक राज एक सुलझे हुए पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। बतौर एसपी- डीआइजी और आईजी वो जहां पर भी रहे अपनी छाप छोड़ते रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें