मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुजफ्फरपुर में पटाखे के बारूद से बम बना रहे पांच बच्चे घायल, भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुजफ्फरपुर में पटाखे के बारूद से बम बना रहे पांच बच्चे घायल, भर्ती

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को यूट्यूब देखकर पटाखा के बारूद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली डालकर बम बनाने के चक्कर में पांच बच्चे घायल हो गये। घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट की है। ब्लास्ट से पांच बच्चे झुलस गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना बोआरीडीह पंचायत के मुनी कल्याणा गांव की है, जहां यूट्यूब देखकर पटाखा से बम बनाने के दौरान ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 5 बच्चे बुरी तरह झुलस गए। पूरे मामले पर गायघाट पीएचसी प्रभारी दीप नारायण दीपक ने बताया कि पांच बच्चे झुलस गये हैं। सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।मुजफ्फरपुर एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गायघाट थाना क्षेत्र में पांच बच्चे यूट्यूब देखकर पटाखे के बारूद को निकालकर उसमें माचिस की तिल्ली रखकर बम बनाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान बारूद ब्लास्ट होने से पांचों बच्चे झुलस गये। फिलहाल सभी बच्चे आंशिक रूप से जख्मी हैं। उनका गायघाट पीएससी में इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें