मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कल दो लुटेरे घूम रहे थे, एक ने देश को दूसरे ने बिहार को लूटा : सम्राट चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में कल दो लुटेरे घूम रहे थे, एक ने देश को दूसरे ने बिहार को लूटा : सम्राट चौधरी

बिहार में कल दो लुटेरे घूम रहे थे, एक ने देश को दूसरे ने बिहार को लूटा : सम्राट चौधरी

पटना। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कहते हुए कहा कि बिहार में कल (शुक्रवार) को दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने देश को लूटा और दूसरे ने बिहार को लूटने का काम किया है।

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राहुल और तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने जहां देश को लूटने का काम किया, वहीं दूसरे के परिवार ने बिहार को लूटा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव हैं, जिनके परिवार ने सिर्फ बिहार को लूटा है। दोनों बिहार में एक साथ नजर आए। लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते 16 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा सासाराम और कैमूर पहुंची थी। इस दौरान तेजस्वी ने भी राहुल के साथ मंच साझा किया था और दोनों ने पीएम मोदी को लेकर कई तरह की टिप्पणी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें